रांची, अप्रैल 13 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के सुरीद गांव में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ समारोह का आयोजन 21 से 23 अप्रैल तक किया गया है। यज्ञ की सफलता को लेकर ग्रामीणों की बैठक राजेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संजय कुमार महतो,सचिव मदन महतो व कोषाध्यक्ष सतीश महतो बनाये गये। वहीं कमेटी में संरक्षक मोहन पाहन,लक्ष्मीनाथ महतो,हीरालाल महतो,सुरेश महतो व फूलकुमारी देवी चुने गये। यज्ञ को लेकर क्षेत्र में समिति द्वारा जनसंपर्क अभियान जोरों से किया जा रहा। बैठक में कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...