ठाकुरगांव में मंडा पूजा 1 व 2 जून को
रांची, मई 26 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव में शिव उपासना का महापर्व मंडा पूजा आगामी 1 और 2 जून को आयोजित होगा। पूजा के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को बैठक कर कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लाल राजीव नाथ शाहदेव को अध्यक्ष बनाया गया। कमिटी में गोपाल भगत और हीरा साहू को उपाध्यक्ष, मुकेश कुशवाहा को सचिव, संतोष साहू को कोषाध्यक्ष तथा कपिल महतो, दशरथ साहू और मुकेश साहू को उपसचिव बनाया गया। वहीं सुनील नाथ शाहदेव, पुलकित नाथ शाहदेव, सीताराम पाहन और बीगन मुंडा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष राजीव नाथ शाहदेव ने बताया कि 1 जून को लोटन सेवा, फुलखुंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं 2 जून को झूलन और भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.