रांची, जनवरी 29 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चिरुआ गांव स्थित तिकदिरिया टोंगरी में 31 जनवरी को टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मेले में आसपास के गांवों से महिलाओं द्वारा पारंपरिक चौड़ल लाया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सुरेश बैठा और जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी शामिल होंगे। मेले की सफलता के लिए एक कमेटी गठित की गई। इसमें नरेश महतो को अध्यक्ष, आजम भोक्ता सचिव, चंद्रदीप महतो कोषाध्यक्ष और किशुन महतो को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...