रांची, अप्रैल 1 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। श्री महावीर मंडल काटमकुली व बरौदी के संयुक्त तत्वाधान में ऐतिहासिक धोरधोड़ा धाम में रामनवमी पर छठ मेला सह अस्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। मेला का उद्घाटन अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हकीम अंसारी,जिप सदस्य सुषमा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि रामनवमी हमें असत्य पर सत्य के विजयी होने का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने सामाजिक कुरीतियों बालविवाह, नशापान, दहेजप्रथा, जुआ आदि से दूर रहने की बात भी कही। प्रतियोगिता में रांची समेत दूसरे जिलों के भी 55 अखाड़ेधारी शामिल हुए। सभी अखाड़ों को समिति ने पुरस्कृत किया। मेला के सफल आयोजन में समिति के जगरनाथ महतो, रामनरेश महतो, विजयनाथ महतो, शिवशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.