किशनगंज, दिसम्बर 8 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं में विस्तार और सुधार को लेकर छह सूत्री मांग पत्र नवनिर्वाचित विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल को सौंपा है। समिति ने इसका समाधान शीघ्र निकाले जाने की अपील की है। रेल यात्री समिति ने कुछ ट्रेनों के कोच संख्या बढ़ाने, प्लेटफार्म पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल, प्रतीक्षालय और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की भी मांग रखी है। मांग पत्र पर ठाकुरगंज रेल यात्री समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित पदाधिकारियों के हस्ताक्षर की हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जनभावना को देखते हुए विधायक गोपाल अग्रवाल ठाकुरगंज स्टेशन को बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। इस मौके पर रेल यात्री समिति के अरुण कुमार सिंह,राजेश करनानी ,अनिल महाराज ,अम...