किशनगंज, मार्च 15 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड से आज तक सरकारी बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है, जिसका खामियाजा क्षेत्र के हजारों यात्रियों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। सरकारी बसों के अभाव में निजी बस संचालकों की मनमानी बढ़ गई है और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। कोरोना काल में बढ़ाया गया बस किराया आज तक कम नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान यात्रियों की संख्या सीमित रखने और अन्य खर्चों का हवाला देकर निजी बसों का किराया बढ़ा दिया गया था। लेकिन महामारी खत्म हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद बस किराया आज भी उसी बढ़ी हुई दर पर वसूला जा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि किराया अधिक होने के बावजूद बसों में अक्सर भीड़ रहती है और यात्रियों को खड़े होकर सफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.