किशनगंज, मार्च 6 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सोशल मीडिया पर ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मंगलेश कुमार को ठाकुरगंज के पूर्व नगर मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी, राजेश करनानी,बिमल सिंह,अरुण सिंह,कन्हैया महतो,स्वरूप गांगुली,जय शंकर भारती, अजय राय, अनामिका सेन गुप्ता,मीरा चौधरी आदि दर्जनों लोगों के साथ एक आवेदन सौंपकर दर्ज प्राथमिकी की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी व स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत पर कोढ़ोबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  दिए गए आवेदन के अनुसार बीते 28 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ठाकुरगंज विधायक गोपाल ...