ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने यात्री भार का नया सर्वे कराने की उठाई मांग
किशनगंज, सितम्बर 7 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता । सिलीगुड़ी से बालुरघाट के बीच चलने वाली 15464 इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच अतिरिक्त कोच लगाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। ट्रेन में वर्तमान में 12 कोच हैं। बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। करीब एक वर्ष पहले ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग रेलवे से की थी। समिति ने रेल मंत्री, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक, कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और स्थानीय सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया था। पत्र के साथ ट्रेन में बढ़ती भीड़ की तस्वीरें भी भेजी गई थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.