किशनगंज, मार्च 24 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अख़लाकुर रहमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पद से हटाने की मांग तेज कर दी है। एएनएम, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सोमवार को ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल को आवेदन सहित सबूत सौंप कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन कर्मियों ने स्थानीय विधायक को लिखित आवेदन देकर घूसखोरी, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, तथा पद के दुरुपयोग जैसे आरोपों की विस्तृत शिकायत की है।शिकायत पत्र में कहा गया है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कर्मचारियों से न केवल प्रोत्साहन राशि में हिस्सा लिया जाता है, बल्कि अब वेतन से भी अवैध वसूली की मांग की जा रह...