ठाकुरगंज में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म
लखनऊ, अप्रैल 28 -- ठाकुरगंज इलाके में एक युवक ने अपनी भाभी के जरिए बहाने से पड़ोस में रहने वाली सातवीं की छात्रा को घर बुलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के मुताबिक छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है। गिरफ्तार महिला उसकी पड़ोसी समीरा है। समीरा के देवर दानिश ने उसके माध्यम से छात्रा को बहाने से रविवार दोपहर घर बुलाया और छेड़छाड़ की। विरोध पर पीटा और दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर छात्रा को धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचे घरवालों ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी समीरा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दानिश की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.