ठाकुरगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
लखनऊ, अगस्त 18 -- ठाकुरगंज के बेगरिया माधवपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीकेटी के हाजीपुर गांव निवासी पुत्तन वर्मा की बेटी कोमल वर्मा (26) की शादी चार साल पहले ठाकुरगंज निवासी जितेंद्र से हुई थी। कोमल की 16 माह की बेटी है। पिता पुत्तन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही जितेंद्र चार पहिया वाहन की मांग को लेकर कोमल को प्रताड़ित करने लगा था। इस वजह से कई बार घर में विवाद भी हुआ। हर बार मायके वालों ने समझौता कराकर कोमल को ससुराल भेजा था। पुत्तन के मुताबिक सोमवार देर शाम कोमल ने फोन कर बताया कि पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर रहा है और झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.