किशनगंज, अप्रैल 7 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत ठाकुरगंज कार्यालय के सभागार में सोमवार को मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल की अध्यक्षता में नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल मौजूद रहे। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. इरफान आलम द्वारा किया गया। बैठक में नगर के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डंपिंग यार्ड की चारदीवारी निर्माण कराने तथा कूड़ा उठाव के लिए ट्रैक्टर, टीपर और डस्टबिन की खरीद का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।मानसून से पूर्व जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सभी प्रमुख एवं सहायक नालों की...