किशनगंज, जनवरी 12 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज नगर के लिए निर्मित हो रहे बाईपास सड़क, ग्राम पंचायत कनकपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य तथा पावर ग्रिड केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विशेष रूप से ठाकुरगंज बाइपास सड़क के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट का निरीक्षण करते हुए निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों और उन्हें तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी त...