किशनगंज, दिसम्बर 15 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली ने की। इस बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार, नगर पंचायत क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पीडीएस डीलर तथा कार्यपालक सहायक (आपूर्ति) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बीडीओ अहमर अब्दाली ने ई-केवाईसी कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्रखंड क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने इस प्रगति पर आंशिक संतोष व्यक्त करते हुए सभी पीडीएस डीलरों को निर्देश दिया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर कम से कम 80 प्रतिशत लक्ष्य हर हाल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.