किशनगंज, मार्च 27 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत के भातढाला चौक पर स्थित राम जानकी मंदिर से नगर के युवाओं द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग होते हुए नेहरू रोड होते हुए पुन: राम जानकी मंदिर पहुंचा। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और महिलाओं ने अपने सिर पर केसरिया पगड़ी बांधकर जय श्रीराम जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ पूरे नगर को भक्ति मय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के साथ मां जानकी, भाई लक्ष्मण एव बजरंगवली का रूप धारण किये श्रद्धालु रथ पर निकले थे। शोभा यात्रा में आदिवासी नृत्य राजस्थानी झांकियां बंगाल की झांकियां शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गए थे। शोभायात्रा में शहर के अलावे ग्रामीण इलाकों से आये हजारो राम भक्तों से पूरा शहर राम नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.