किशनगंज, मार्च 8 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार शनिवार को नगर मंडल भाजपा ठाकुरगंज द्वारा नेताजी मार्केट, मानिकपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह ने की। प्रशिक्षण सत्र में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण अभियान पूरे बिहार म...