किशनगंज, मई 5 -- ठाकुरगंज। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में ठाकुरगंज नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा झालमुड़ी बांटकर खुशी साझा की। कार्यक्रम के दौरान बैंड-बाजे के साथ "वंदे मातरम", "भारत माता की जय" और "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल में अब भयमुक्त शासन स्थापित होगा और विकास की रफ्तार तेज होगी। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया, जबकि संचालन नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम ने किया। यह भी पढ़ें- झाल-मूढ़ी खाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूसकार्यक्रम में उपस्थित नेता इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पूर...