किशनगंज, अप्रैल 2 -- ठाकुरगंज। मार्च माह में अपरिहार्य कारणों से स्थगित बस पड़ाव एवं गुदरी बाजार की डाक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी इरफान आलम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप पूरी की गई। इस वर्ष डाक राशि में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिससे नगर पंचायत के राजस्व में इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज बस पड़ाव का डाक पिछले वित्तीय वर्ष में 20 लाख 1 हजार रुपये में हुआ था, जबकि इस वर्ष प्रतिस्पर्धी बोली के कारण यह बढ़कर 23 लाख 6 हजार रुपये तक पहुंच गया। इस प्रकार बस पड़ाव के डाक में 3 लाख 5 हजार रुपये की वृद्धि दर्ज की गई, जिसे नगर पंचायत के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।वहीं गुदरी बाजार की बात करें तो व...