ठाकुरगंज में पत्नी से झगड़े के बाद लगाई फांसी
लखनऊ, जून 5 -- ठाकुरगंज में देर रात घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को लटका देखा। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिल्वर सिटी कॉलोनी के पास रहने वाला अजय कुमार (40) हलवाई कारीगर था। पत्नी सरिता, दो बच्चे है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। उस वक्त तो अजय कमरे में चले गए। जब देर रात पत्नी कमरे में गई तो पति को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजनों की आंख खुली और मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि अजय ने साड़ी से छत में लगे कुड़े के सहारे लटका था। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.