किशनगंज, मार्च 6 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता मालदा से सिलीगुड़ी जाने वाली डीएमयू ट्रेन संख्या 75719 बुधवार को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। होली के मौके पर ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा और सैकड़ों यात्री फंसे रहे।मिली जानकारी के अनुसार, मालदा-सिलीगुड़ी डीएमयू का ठाकुरगंज स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय सुबह 11:55 बजे है। यह ट्रेन मालदा से सुबह 6:35 बजे प्रस्थान करती है। बुधवार को यह ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से ठाकुरगंज पहुंची। इसी दौरान ट्रेन के लोको पायलट की निर्धारित नौ घंटे की ड्यूटी पूरी हो चुकी थी। ड्यूटी समय समाप्त होने के बाद चालक ने आगे ट्रेन चलाने से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को मेमो सौंपते ...