ठाकुरगंज में जनगणना 2027 को लेकर बैठक, पर्यवेक्षकों को सामग्री वितरित
किशनगंज, अप्रैल 26 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र भवन के सभागार में शनिवार को भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक सह सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से जुड़ी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं।इस दौरान कुल 84 पर्यवेक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र, जनगणना 2027 की मार्गदर्शिका पुस्तिका, नजर नक्शा तैयार करने के लिए चार्ट पेपर, पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी गयी। कार्यक्रम का संचालन अपर चार्ज जनगणना अधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा एवं उर्दू अनुवादक मोहम्मद फहद के नेतृत्व में किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित पर्यवेक्षकों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.