किशनगंज, जनवरी 5 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग की वस्त्र वितरण योजना के तहत गरीब, दिव्यांगजन एवं मसोमत महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जरूरतमंद लाभार्थियों को ठंड से बचाव के लिए नि:शुल्क कंबल उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में विधायक गोपाल अग्रवाल ने प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को कंबल सौंपे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमद अब्दाली, अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश प्रसाद शर्मा, बीपीआरओ अजित कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए संवेदनशील है और ठंड से बचाव के लिए समय-समय पर राहत सामग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.