लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज पुलिस ने मंगलवार को छेड़छाड़ के आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ठाकुरगंज कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार को थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। इस बीच गांव का एक युवक पीड़िता के घर जबरन घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। भीड़ को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। शाम को घर आए पिता को किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। गुस्साए परिजन आरोपी के घर गए। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने किशोरी के परिजनों को गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। पीड़िता के पिता सोमवार देर शाम ठाकुरगंज थाने आरोपी की शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.