किशनगंज, फरवरी 17 -- किशनगंज। जीविका के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत 18 फरवरी, बुधवार को क्लब मैदान ठाकुरगंज में रोजगार सह स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। क्लब मैदान ठाकुरगंज में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इस रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के युवा पंजीयन करा सकते हैं। जीविका के माध्यम से आयोजित इस मेला में पंजीकृत युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। साथ ही युवा, जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भी पंजीयन करा सकते हैं। मेला में कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट भी नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। जीविका ठाकुरगंज प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.