किशनगंज, नवम्बर 24 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज नगर स्थित ऐतिहासिक हरगौरी मंदिर में सोमवार को एडीजे (पॉस्को) दीपचंद्र पांडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद आयोजित सम्मान समारोह में जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, भाजपा नेता बिजली देवी सिंह, समाजसेवी पन्ना सिंह, पुरोहित जयंत गांगुली सहित अन्य गणमान्य लोगों ने एडीजे का स्वागत किया। मंचासीन अतिथि का हरगौरी मंदिर का मोमेंटो भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एडीजे दीपचंद्र पांडे ने विधायक गोपाल अग्रवाल से हरगौरी मंदिर के इतिहास और आस्था से जुड़ी लोककथाएं विस्तार से सुनाया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भी हरगौरी मंदिर को ठाकुरगंज की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान बताया। मौके पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.