किशनगंज, जून 18 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही ठाकुरगंज में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के दो प्रतिभाशाली युवाओं दीपक पारीक और मेहुल जैन ने कठिन मानी जाने वाली सीए परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिन्तकों और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- सीए बनकर लौटे ठाकुरगंज के दो होनहार, दीपक और मेहुल की सफलता पर जश्नसफलता के पीछे का संघर्ष जुगल पारीक के पुत्र दीपक पारीक तथा वार्ड संख्या 11 निवासी स्वर्गीय शांति लाल जैन के पौत्र एवं मनोज कुमार जैन-बुलबुल जैन के पुत्र मेहुल जैन ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। परिणाम घोषित होते ही दोनों परिवारों के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों...