लखनऊ, जून 23 -- अलीगंज स्थित चार मंजिला इमारत में लगी आग अभी ठंडी नहीं हो पाई थी कि मंगलवार को ठाकुरगंज इलाके के इरम कॉलेज का ऑफिस धधक उठा। आग की लपटों को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त कॉलेज में बच्चे नहीं थे। अगर छात्र होते तो यह भी एक बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रीय लोगों ने लपटों को देखकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौक फायर स्टेशन के एफएसओ दमकल की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी गेट पर लगे ताले को तोड़कर कॉलेज के अंदर घुसे। इसके बाद दमकल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- अब लखनऊ के इरम कॉलेज में लगी आग, मची अफरातफरी, कल अग्निकां...