गोड्डा, जनवरी 23 -- ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में हर्षोउल्लास पूर्वक मनाई गई सरस्वती पूजा तस्वीर 03 एसडीएन पब्लिक स्कुल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा एवं पुजा करते निर्देशक पंकज कुमार मंडल । ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । शुक्रवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी के अवसर पर पूरे हर्षोउल्लास पूर्वक सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया ।ज्ञान बुद्धि और विद्या की देवी मां सरस्वती का आराधना में पूरे क्षेत्र के लोगों के साथ छात्र छात्राओं शिक्षकों और एसडीएन पब्लिक स्कूल परासी के निर्देशक पंकज कुमार मंडल ने विधिवत तरीके से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया ।बताते चलें कि शुक्रवार की अहले सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न स्थलों के साथ विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर छात्र एवं छात्राओं के द्वारा पीले वस्त्र धारण कर मां...