गोड्डा, दिसम्बर 10 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । मंगलवार को ठाकुरगंगटी पुलिस के द्वारा नाबालिक लड़की को शादी के नियत से बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि ठाकुरगंगटी कांड संख्या 47/25 के तहत धारा 96 बीएन एस के प्राथमिक अभियुक्त सूरज कुमार ,पिता निवारण रविदास ,ग्राम ढेरगामा, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज निवासी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्याययिक हिरासत गोड्डा भेज दिया गया ।वही पीड़ीता को भी बरामद किया गया।कहा कि हमारे थाना क्षेत्र में ऐसी हरकत करने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...