ठांठा गांव में लगाई चेनलिंक फेंसिंग
चम्पावत, जून 17 -- योगेश जोशी, चम्पावत। लोहाघाट के ठांठा गांव में चेनलिंक फेंसिंग लगाई गई है। फेंसिंग होने से जंगली जानवरों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से बचाव हो सकेगा। सीएओ धनपत कुमार ने बताया कि ठांठा गांव में 60-65 परिवार निवास करते हैं। गांव में 75.184 हेक्टेयर भूमि पर कृषि कार्य किया जा रहा है। यहां मडुवा, दलहन, मक्का तथा विभिन्न सब्जियों का भरपूर उत्पादन किया जाता है। लेकिन यहां के किसान जंगली जानवरों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से परेशान थे। उन्होंने बताया कि जिला योजना और मनरेगा से गांव में 600 मीटर लंबी सुरक्षात्मक घेरबाड़ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- ठांटा गांव में जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए तारबाड़ लगाने का कार्य पूरा इससे जंगली जानवरों से फसलो का बचाव हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.