चम्पावत, मार्च 15 -- लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के ठांटा ग्राम पंचायत में स्माइल फाउंडेशन नई दिल्ली के सौजन्य से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की। रविवार को ठांटा गांव के पंचायत घर में आयोजित शिविर में शिविर में डॉ. निखिल ने सामान्य रोगों की जांच की, जबकि अजेय मसीह और सुमीत मिश्रा ने आंखों की विशेष जांच की। संस्था की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई, और जरूरतमंदों को नजर के चश्मे भी निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर धनवीर पुंडीर, रेखा पुजारी,फार्मासिस्ट बबीता सामंत सहित स्वयंसेवक रोहित,नीरज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.