धनबाद, अप्रैल 3 -- धनबाद। पांच अप्रैल को धनबाद क्लब में हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा। मौके पर "नारी तुम दुर्गा हो" पुस्तक का भी लोकार्पण होगा। हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट एवं धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य "ठहाकों का उत्सव-हास्य कवियों के संग" कार्यक्रम का आयोजन रविवार की संध्या 7:00 बजे से धनबाद क्लब स्थित ओपस्टर हॉल में किया जाएगा। इस गरिमामय आयोजन का उद्घाटन बीरेंद्र भगत (अध्यक्ष, काळका मंदिर, दिल्ली) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. संगीता करण, डॉ. निर्मल ड्रोलिया, श्री दिलीप कुमार गोपालका, श्री सज्जन खरकिया एवं श्री शिव बालक सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन में सुप्रसिद्ध हास्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.