ललितपुर, अप्रैल 7 -- संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संचालित संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की सफलता के लिए जमीनीस्तर पर शासन के निर्देशों का अनुपालन जरूरी है। हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में साफ सफाई पर विशेष फोकस होना चाहिए। ठहरे पानी की निकासी, नालियों की साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई कराएं। बेहतर समन्वय के साथ सभी विभाग काम करें। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्रा की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए प्रथम अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शासन के दिशा निर्देशों को प्राथमिकता से लें और आवश्यक कार्रवाई करें। जिला मलेरिया अधिकारी ने हाई रिस्क ग्रामों की सूची सभी सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध कराते कहा कि इन गांवों में विशेष अभियान चलाकर साफ...