गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर। नंदगंज पुलिस की शुक्रवार की देर रात रेवसा जाने वाले लिंक मार्ग पर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोली में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश मोनू यादव उर्फ मुलायम यादव पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि नंदगंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ इलाके में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नंदगंज थाने में दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित आरोपी हाईवे से ग्राम रेवसा जाने वाले लिंक मार्ग की तरफ आने वाला है। यह भी पढ़ें- ठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युव...