नई दिल्ली, मई 12 -- Google down in india: सोमवार को भारत में हजारों यूजर्स के लिए Google डाउन हो गया था। इस आउटेज की वजह हजारों लोगों को सर्च इंजन यूज करने में समस्या का सामना करना पड़ा। जैसे ही गूगल ठप हुए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस लोकप्रिय सर्च इंजन को एक्सेस न कर पाने की शिकायतों की बाढ़ आ गई थी। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 10:26 बजे 4000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि, कुछ समय तक ठप रहने के बाद गूगल की सर्विसेस फिर से बहाल हो गई है।सबसे ज्यादा सर्च करने में समस्या आई आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, लगभग 56% शिकायतें सर्च से जुड़ी थीं, जबकि 26% यूजर्स ने बताया कि कंटेंट ठीक से लोड नहीं हो रहा था। वहीं, 13% अन्य यूजर्स ने वेबसाइट में ही दिक्कतें होने की शिकायत क...