ठनका से वृद्ध घायल,भैंस की मौत
साहिबगंज, मई 29 -- उधवा।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सुतियार पंचायत के छोटा भौरा बहियार में शुक्रवार को ठनका गिरने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ठनका से 65 साल का वृद्ध बेटका मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वृद्ध का इलाज फिलहाल स्थानीय स्तर पर चल रहा है। जानकारी के अनुसार इस समय वृद्ध व्यक्ति भैंस चराने के लिए बहियार गया था। वृद्ध का बेटा बहू तालामाई किस्कू ने बताया कि मृत भैंस काड़ा लड़ाई (भैंसा लड़ाई) प्रतियोगिता की चैंपियन थी । पांच बार पुरस्कार जीत चुकी थी। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से भैंस की गई जान यह भी पढ़ें- तेजपुरी खादर में डेरी में लगी आग, तीन मवेशियों की मौत, कई झुलसे यह भी पढ़ें- ठनका की चपेट में आने से छात्रा की मौत, तीन झुलसे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.