धनबाद, मई 21 -- सुवरिया में बुधवार को होनहार छात्र संजीव कुमार महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। परिजनों का कहना है कि 20 मइ 2005 को संजीव की मौत ठनका की चपेट में आने से हुई। घटना के बाद मुआवजा के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाऐं पूरी की गई। घटना के 20 वर्ष बाद भी छात्र के परिजनों को मुआवजा राशि नहीं मिली। मौके पर शक्तिमान महतो, तरुण महतो, पिता सुचांद महतो, मां कलावती देवी, सुनील कुमार महतो, अमृत महतो, दिलीप राय, अष्टमी देवी, शिवानी देवी, संतोष कुमार राय, कार्तिक महतो, लालचांद महतो, फुलचांद महतो, अनिता देवी आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...