बिहारशरीफ, मई 23 -- राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी बद्री यादव के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार यादव की शुक्रवार की शाम ठनका से मौत हो गयी थी। शनिवार को सीओ अनुज कुमार ने आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत उनकी पत्नी बबीता देवी को चार लाख रुपये का चेक दिया। सीओ ने कहा कि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसकी कोई भरपाई तो नहीं कर सकता, परंतु यह छोटी सी राशि उनके परिवार की मदद कर सकती है। (राजगीर से अनूप कुमार) यह भी पढ़ें- राजगीर में ठनका गिरने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...