रामगढ़, अप्रैल 16 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। गुरुवार शाम चितरपुर कुर्मी टोला निवासी सरजू चौधरी पिता मीनू चौधरी की मौत ठनका के चपेट में आने से हो गई। युवक की उम्र लगभग 35 साल बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। गुरुवार शाम युवक अपने घर कुर्मी टोला लौट रहा था। इसी क्रम में बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए युवक बरगद के पेड़ के पास चला गया। इसी बीच ठनके के चपेट में आ गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीण घटनास्थल पंहुचे और युवक को ईलाज के लिए ले गए पर युवक को नहीं बचाया जा सका। इधर चितरपुर पूर्वी के मुखिया भानुप्रकाश महतो व झारखंड आंदोलनकारी चंद्रशेखर पटवा ने घटना पर गहरी सवेदना व्यक्त किया और सरकार से मिलनेवाली आपदा की राशि जल्द भुगतान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.