पूर्णिया, मई 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत अंतर्गत डोकरेल गांव में बुधवार सुबह ठनका गिरने से एक युवक बेहोश हो गया। घटना जदयू प्रखंड अध्यक्ष नव किशोर विश्वास के पुराने घर के आंगन में हुई। बताया जाता है कि नव किशोर विश्वास के छोटे भाई निलेश कुमार विश्वास आंगन में खड़े थे, तभी अचानक ठनका गिरने से वे उसकी चपेट में आकर बेहोश हो गए। घटना के बाद उन्हें सीने और सिर में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में वज्रपात से किशोरी समेत दो की मौत फिलहाल युवक को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.