ठनका गिरने से युवक की मौत, आधा दर्जन घायल
गिरडीह, जुलाई 1 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। मंगलवार को आंधी व बूंदाबांदी के दौरान ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। वह मामा घर अखारी पूजा मनाने पहुंचा था। मंगलवार को गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिहुंटिया गांव के काली मंडप में अखारी (आषाढ़ी) पूजा की जा रही थी। यह पूजा स्थानीय टुपलाल पंडित के द्वारा की जा रही थी। इसी पूजा में परिवार संग 18 वर्षीय प्रेम कुमार पंडित भी मौजूद था। बताया गया कि ठनका गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वह ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भंडारीडीह गांव निवासी धनेश्वर पंडित का सबसे छोटा पुत्र था। ठनका गिरने से उक्त मंडप परिसर के समीप में मौजूद आधा दर्जन महिलाएं व एक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अहिल्यापुर मोड़ पर स्थित निजी क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा है। घायलों में प्रमिला देवी पति गणपत राणा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.