ठनका गिरने से महिला की मौत, धान रोपनी के दौरान हुआ हादसा
सराईकेला, जुलाई 27 -- राजनगर । राजनगर थाना क्षेत्र के जुमाल गांव में सोमवार दोपहर को वज्रपात (ठनका) गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गाउरा मुर्मू (45 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, गाउरा मुर्मू अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थी। इसी बीच अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आसमानी बिजली (ठनका) गिरी। वज्रपात की चपेट में आने से महिला का सिर बुरी तरह फट गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की सांसें थम चुकी थीं। इस घटना के बाद से जुमाल गांव और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.