ठनका गिरने से मवेशी चरा रहे वृद्ध किसान की मौत
बांका, जून 11 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव के बहियार में हल्की बारिश के दौरान ठनका गिरने से मवेशी चरा रहे वृद्ध किसान रघुनंदन यादव(65) की मौके पर मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम की है। पुलिस ने बुधवार की सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक गांव के बहियार में मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी जिसमें ठनका गिरने से किसान की मौत हो गई। देर शाम घर वालों को जानकारी मिली तो मृतक के शव को बहियार से घर लाया और पुलिस को सूचना दिया। रघुनंदन यादव की मौत से पुत्र सोहन यादव, नीतीश कुमार यादव, रंजित यादव एवम् पुत्री प्रियंका कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.