रांची, जून 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा प्रखंड के हेसल गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे वज्रपात की चपेट में आने से गदरू महली की दो गाय और एक बकरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पशु घर के पास बंधे हुए थे। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर उन्हें हटाने का मौका नहीं मिला और ठनका गिरने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित गदरू महली ने बताया कि इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया कविता देवी और कृष्णा भगत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- बेड़ो में वज्रपात से दुधारू मवेशी की मौत ग्रामीणों ने आपदा विभाग से गरीब परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- वज्रपात से मवेशी की मौत, किसान पर संकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...