ठनका के चपेट में आने से युवक की मौत
मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के ऋषि कुंड में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के बिलिया गांव निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है, जो जय प्रकाश पासवान का पुत्र था। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुमन एक सामाजिक प्रवृत्ति का युवक था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार को वह अपने पांच दोस्तों के साथ ऋषि कुंड परिसर की साफ-सफाई करने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- बलिया: वज्रपात से गोखलेनगर विष्णुपुर के युवक की मौत बारिश से बचने के लिए सभी दोस्त अलग-अलग पेड़ों के नीचे छिप गए। सुमन जिस पेड़ के नीचे छुपा था, अचानक उसी पर जोरदार गर्जना के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.