ठनका के चपेट में आने से किशोर की मौत
पाकुड़, मई 24 -- महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव में शनिवार शाम को वज्रपात से लगभग 15 वर्षीय एक किशोर असमाउल शेख की मौत हो गई। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर बहियार से मवेशी लेकर अपने घर वापस आ रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश के बीच बज्रपात शुरू हो गया और वज्रपात के चपेट में आने से वह अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचे। घटना के बाद उसके स्वजनों ने आनन-फानन में उसको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाया। मूर्छित अवस्था में रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था। जहां पश्चिम बंगाल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.