ठनका की चपेट में वृद्ध मजदूर की मौत, मृतक के घरों में मचा कोहराम
अररिया, मई 22 -- फारबिसगंज/नरपतगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से 59 वर्षीय एक वृद्ध मजदूर की मौत हो गयी। मृतक शंकर पासवान नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत वार्ड संख्या-दो निवासी स्व अनुप पासवान का बेटा था। घटना उस वक्त हुई जब शंकर पासवान गांव के बहियार स्थित मक्का खेत से जलावन चुनकर ला रहे थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान शंकर पासवान मक्का खेत से जलावन चुनकर ला रहा था। बताया गया कि दो बार वह खेत से जलावन अपने घर ला चुका था। यह भी पढ़ें- ठनका की चपेट में वृद्ध मजदूर की मौत, मृतक के घरों में मचा कोहराम तीसरी बार जलावन लेकर लौटने के दौरान जैसे ही वह खेत की पगडंडी पार कर रहे थे, तभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.