मुंगेर, मई 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बेमौसम बारिश और आसमानी आफत के कहर से शुक्रवार को एक 42 वर्षीय महिला की ठनका गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांधी टोला बनवर्षा निवासी सुभाष दास की 42 वर्षीय पत्नी फूलन देवी संत टोला स्थित एक घर में काम करने के बाद अपने घर गांधी टोला लौट रही थी। तभी तेज बारिश होने लगी। आसपास खाली स्थान रहने की वजह से वह भींगती हुई घर जा रही थी। इसी बीच आसमान से ठनका गिरने की वजह से वह उसकी चपेट में आ गई। आनन फानन में आसपास के ग्रामीणों के द्वारा उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- वज्रपात से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत जहां चिकित्सक डा. मधुकर नंदी ने जांच के बाद उसे मृत्य घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उप मुख्य पार्षद दीपक यादव अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। वहीं वार्ड सदस...