जमुई, मई 12 -- जमुई । नगर संवाददाता जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरचा गांव में मंगलवार दोपहर अचानक हुए वज्रपात से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि मिरचा गांव निवासी बालेश्वर यादव का मंगलवार को दिन के लगभग 3 बजे भैंस गांव के बहियार स्थित कटहरा आहर के पास चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो गया। वज्रपात की चपेट में आने से उनकी एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत ग्रामीणों ने बताया कि बालेश्वर यादव मुख्य रूप से भैंस पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। भैंस की मौत से उन्हें करीब 70 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार क...