गुमला, जून 21 -- गुमला। टाउन थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पुरनाटोली में वज्रपात की घटना में किसान माडू नायक की खस्सी-बकरी की मौत हो गई। किसान के अनुसार रविवार को दोनों खस्सी-बकरी घर के समीप बंधे हुए थे। इसी दौरान बारिश के साथ ठनका गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। माडू नायक ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए पशुधन ही सहारा था। उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- वज्रपात से दो मवेशियों की मौत, किसान को हुआ नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...